मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

वायनाड-आपदा...आंसू...आश्वासन...अब तक 200 से ज्यादा की मौत, राहुल गांधी और प्रियंका आज मिलेंगे पीड़ितों से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वायनाड-आपदा...आंसू...आश्वासन...अब तक 200 से ज्यादा की मौत, राहुल गांधी और प्रियंका आज मिलेंगे पीड़ितों से

वायनाड, । केरल के पहाड़ी जिला वायनाड में मंगलवार तड़के हुई जल

आपदा में अब तक 200 से अधिक लोग काल कलवित हो चुके हैं। मूसलाधार बारिश के

दौरान हुए भूस्खलन से तीन गांवों का तो वजूद ही मिट चुका है। लोकसभा में

विपक्ष के नेता और पूर्व में वायनाड का सदन में प्रतिनिधित्व कर चुके राहुल

गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी

दिल्ली स्थित अपने आवासों से आज सुबह वायनाड के लिए निकल चुके हैं।

राहत

और बचाव अभियान आज भी जारी रहेगा। विभिन्न बलों के राहत और बचाव अभियान के

दौरान अब तक 1,592 व्यक्तियों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में ले जाया

गया। अस्पतालों में 99 लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स

में कहा जा रहा है कि वायनाड जिले में मेप्पडी के पास चूरलमाला और मुंडक्कई

इलाके में भूस्खलन में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक हो गई

है।

राहुल गांधी के सुबह 9ः45 बजे कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचने की

संभावना है। वह मेप्पडी में चूरलमाला भूस्खलन पीड़ितों के लिए खोले गए राहत

शिविरों और विभिन्न अस्पतालों में जाएंगे। खराब मौसम की वजह से राहुल

बुधवार को वायनाड नहीं पहुंच सके थे। प्रियंका गांधी वायनाड के दौरे के

दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कई परिवारों से मुलाकात करेंगी।

इस

आपदा से पूरा देश सकते और सदमे में हैं। जिन लोगों ने अपनों को खोया है,

उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। लोग पहुंचकर उन्हें सब ठीक हो जाने का

आश्वासन दे रहे हैं। इस बीच सूचना है कि वायनाड आपदा से पास के कोझिकोड

जिले के थमारस्सेरी और वडकारा तालुका के विभिन्न ऊपरी गांव प्रभावित हुए

हैं। यहां रह रहे परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के उपाय सरकार ने

शुरू कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें