मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी में गंगरेल बांध से छोड़ा गया पानी, तीन गेट खुलने के बाद महानदी किनारे अलर्ट

जलाशयों में लगातार बढ़ रही आवक को देखते हुए प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन48 बार पढ़ा गया
धमतरी में गंगरेल बांध से छोड़ा गया पानी, तीन गेट खुलने के बाद महानदी किनारे अलर्ट

जलाशयों में लगातार बढ़ रही आवक को देखते हुए प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

धमतरी। धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश और जलाशयों में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। जलाशयों के जलस्तर और नदी-नालों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

3 सितंबर की सुबह 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव काफी अधिक हो गया है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली 98.61 प्रतिशत, दुधावा 86.86 प्रतिशत और सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है। जलाशयों में पानी की लगातार आवक को देखते हुए गंगरेल जलाशय के तीन गेटों से कुल 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 1410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से महानदी मुख्य नहर में तथा 3360 क्यूसेक पानी महानदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जलाशयों में पानी की आवक और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए महानदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। इसे देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने तथा अनावश्यक रूप से नदी पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। संबंधित अधिकारी, मैदानी अमला और स्थानीय प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि जलाशयों में पानी की अच्छी आवक को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

महानदी किनारे बसे गांवों के लोग विशेष सावधानी बरतें और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को नदी और जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में समय पर सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-नालों के पास न जाने दें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें