मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

पटना समेत राज्य के कई शहरों में बढ़ा नदियों का जलस्तर किशनगंज सहित बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना समेत राज्य के कई शहरों में बढ़ा नदियों का जलस्तर किशनगंज सहित बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना समेत राज्य के कई शहरों में बढ़ा नदियों का जलस्तर

किशनगंज सहित बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना । किशनगंज सहित बिहार के 26 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट है। किशनगंज, बक्सर, रोहतास, आरा में बारिश हो रही है। कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है।मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवा और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। मधुबनी में बारिश की वजह भुतही बलान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे 2.98 करोड़ की लागत से 4 पिलर वाला निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिर गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही इसकी ढलाई हुई थी। वहीं कटिहार के अमदाबाद प्रखंड में महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कटाव हो रहा है। इसके साथ ही पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा।अररिया में परमान और पूर्णिया में महानंदी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून को किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते हो गई थी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ गया था। 24 जून से एक बार फिर से सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगा। हालांकि, अभी तक मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश के 20 जिलों में देखने को नहीं मिली है। इन जिलों में रविवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।बक्सर, आरा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और सीवान में अच्छी बारिश हो सकती है। उधर, अररिया में परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 22 से.मी. ऊपर है। शुक्रवार की रात में और 18 से.मी. जलस्तर बढ़ने का पूर्वानुमान था। इसी तरह महानंदा नदी का जलस्तर पूर्णिया के ढेंगराघाट पर खतरे के निशान से 64 से.मी. ऊपर है। कटिहार के झावा में यह नदी खतरे के निशान से 11 से.मी. नीचे है।राज्य में बारिश होने के बाद गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पटना के गांधी घाट पर पिछले 24 घंटों में गंगा का पानी 44 से.मी. बढ़ा है। यहां गुरुवार को 42.27 मीटर जलस्तर मापा गया था जो शुक्रवार को बढ़कर 42.71 मीटर हो गया। हालांकि, यह खतरे के निशान से अभी 5.89 मीटर नीचे है। गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी चंपारण में 56.3 एमएम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब तक बिहार में 59 फीसदी बारिश में कमी हुई है। 28 जून तक बिहार में 140.4 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन सिर्फ 57.3 एमएम ही बारिश हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें