मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और पड़ोसी ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते जगदलपुर की पुरानी पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा है, जबकि कई नदी-नाले उफान पर होने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है।

इंद्रावती नदी के साथ उसके सहायक नाले भी पूरी तरह उफान पर है, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं चित्रकोट भी अपने सवाब पर नजर आ रहा है नदी-नालों के उफान के चलते दर्जनों गांवों का संपर्क भी टूट चुका है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले 24 घंटे कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। यानी बारिश की गतिविधियों में फिलहाल बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

जगदलपुर तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बेलगांव नगरनार को जोड़ने वाले मार्ग के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें