मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : तेज आंधी में प्लांट की दीवार गिरने से मजदूर महिला की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायगढ़  : तेज आंधी में प्लांट की दीवार गिरने से मजदूर महिला की मौत, तीन घायल

, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हुई तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाखा ग्राम पंचायत अंतर्गत आश्रित ग्राम चिराईपानी स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए।पूंजीपथरा थाना पुलिस से आज शुक्रवार सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम रूपेश उद्योग और महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्रीवॉल के समीप कुछ मजदूर झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे थे। गुरुवार शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाउंड्रीवॉल मजदूरों की झोपड़ी पर गिर गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल महिला मजदूर रंभा प्रधान को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।ग्रामीणों का आरोप है कि महालक्ष्मी कास्टिंग प्लांट की बाउंड्री वॉल पहले से कमजोर थी और इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को भी थी। बावजूद इसके समय पर मरम्मत और सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण यह दुखद हादसा हुआ।प्राथमिक जानकारी में मृतका के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बाउंड्रीवॉल गिरने के कारणों तथा सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें