मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मुस्लिम समाज ने वक्फ कानून के विरोध में निकाली रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में मुस्लिम समाज ने वक्फ कानून के विरोध में निकाली रैली

ओवैसी ने कहा-सरकार द्वारा लाए गए वक्फ कानून को हम मुसलमान समुदाय नहीं मानेंगेपटना। राजधानी पटना सहित बिहार के सभी जिलों में आज शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली निकालकर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया। इस मौके पर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज जिले के बहादुरगंज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ कानून को मुसलमान समुदाय नहीं मानेगा।ओवैसी ने कहा कि देशभर के मंदिर कमिटियों में जिस तरह से एक भी मुसलमान नहीं है, उसी तरह वक्फ की कमेटियों में भी गैर मुस्लिम नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार ने इस कानून को जैसे तैसे तैयार कर एक समुदाय का हक को छीनने का प्रयास किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने वाले को सबक सिखाएं। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमला में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के ल‍िए एक मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंक पोषित पाकिस्तान को सबक सिखाए और आतंक को समाप्त करने का काम करें।अररिया जीरो माइल स्थित मिल्लिया कॉलेज परिसर में सभा हुई। इस दौरान विभिन्न मुस्लिम संगठनों के उलेमाओं के अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम, जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता और हजारों लोग शामिल हुए। वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग जीरोमाइल के मिल्लिया कॉलेज से सुभाष स्टेडियम पहुंचे जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मधेपुरा में भी इस कानून को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अचानक मंच टूट गया, जिससे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सहित कई नेता घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें