मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान -उम्मीदवारों ने जीत के लिए झोंकी ताकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान -उम्मीदवारों ने जीत के लिए झोंकी ताकत

बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान

-उम्मीदवारों ने जीत के लिए झोंकी ताकत

पटना। बिहार में लोकसभा की पांच सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। इस चरण में बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुंगेर से ललन सिंह और समस्तीपुर से शाम्भवी चौधरी चुनाव मैदान में विपक्षी उम्मीदवारों को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह की इस बार सीधी टक्कर सीपीआई के अवधेश राय से है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने त्रिकोणीय मुकाबले में काफी मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। तब गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को 2,77,278 मतों से हराया था। गिरिराज सिंह को 6,92,193 वोट मिले थे और कन्हैया कुमार को 2,69,976 मत। राजद के तनवीर हसन तीसरे नंबर पर थे और उन्हें 1,98,233 लोगों ने मतदान किया था।भाजपा के लिए उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र काफी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। यहां गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की टक्कर राजद सुप्रीमो के करीबी और पूर्व मंत्री आलोक मेहता से है। भाजपा के उम्मीदवार नित्यानंद राय पिछले 10 साल से उजियारपुर पर जीत का झंडा फहराए हुए हैं। अब उन्हें यहां से जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है। पहली बार नित्यानंद राय वर्ष 2014 में उजियारपुर से चुनाव लड़े और जीते भी। नित्यानंद राय को तब 3,17,352 वोट मिले और राजद के आलोक मेहता को 2,56,839 मत। दूसरी बार वर्ष 2019 में भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की टक्कर रालोसपा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से हुई। तब वे 2,71,278 मतों के अंतर से जीते। नित्यानंद राय को 5,43,906 वोट मिले थे और उपेंद्र कुशवाहा को 2,66,628 मत।दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के सीटिंग सांसद गोपाल जी ठाकुर की टक्कर राजद के ललित यादव से है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर को चुनाव लड़ाया। भाजपा को उम्मीदवार बदलने का फायदा ये हुआ कि उसके वोट में 22.61 प्रतिशत का इजाफा हुआ। गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों के अंतर से हराया। गोपाल जी को 5,86,668 मत मिले और अब्दुल बारी सिद्दकी को 3,18,689 वोट।इसके अलावा चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान है। यहां पर एनडीए की ओर से एलजेपीआर की शांभवी चौधरी मैदान में हैं, जो बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। इंडी एलायंस की ओर से कांग्रेस के सन्नी हजारी मैदान में हैं, जो बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। इसी तरह मुंगेर लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मैदान में हैं। इनका मुकाबला राजद की अनीता देवी से हैं, जो अशोक महतो की पत्नी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें