मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए वोटिंग शुरु चिराग- रोहिणी के भाग्य का जनता कर रही है फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए वोटिंग शुरु  चिराग- रोहिणी के भाग्य का जनता कर रही है फैसला

बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए वोटिंग शुरु

चिराग- रोहिणी के भाग्य का जनता कर रही है फैसला

पटना।प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान आज यानी सोमवार की सुबह 7 बजे शुरु हो गया है और शाम 6 बजे तक होगा। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में कुल 19 लोकसभा क्षेत्रों पर मतदान हो चुका है। वहीं अब पांचवे चरण में बिहार के 5 सीटों पर चुनाव होना है। पांचवें चरण का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि बिहार के मशहूर और दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में इंडी गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य के भाग्य का फैसला सारण की जनता कर रही है.लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लगातार तीन बार सांसद रह चुके और लालू प्रसाद यादव को हराने वाले राजीव प्रताप रूढ़ी से टक्कर मिल रही है।इस चरण में लोक जनशक्ति पार्टी 'रामविलास' सुप्रीमो चिराग पासवान की किस्मत का फैसला जनता ईवीएम का बटन तबा कर कर रही है।दूसरी बार मधुबनी लोकसभा सीट से हुकुमदेव नारायण के बेटे अशोक यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। पिछले चुनाव में यहां से जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के अर्जुन राय को चुनाव हराया था। इसी तरह, मधुबनी में भाजपा के अशोक यादव ने विकासशील इंसान पार्टी के बद्री पूर्वे को पराजित किया था। इस चुनाव में अशोक यादव का मुकाबला अली अशरफ फातमी से है.मुजफ्फरपुर में भाजपा के अजय निषाद ने विकासशील इंसान पार्टी के राजभूषण चौधरी को पराजित कर विजय प्राप्त की थी। इस चुनाव में दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं। हालांकि, दोनों ने दल-बदल लिए हैं.अजय निषाद कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि, राजभूषण भाजपा की ओर से ताल ठोंक रहे हैं। इनमें से कौन संसद की चौखट चूमेंगे इसका फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है।बिहार में पांचवे चरण में 80 उम्मीदवारों में से 6 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 74 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 35 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 15 उम्मीदवार बड़ी पार्टियों से मैदान में हैं. जहां सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर में मैदान में हैं। वहीं सबसे कम 12 उम्मीदवार मधुबनी में हैं, इसके अलावा सीतामढी, सारण और हाजीपुर में 14 उम्मीदवार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें