मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर 7 मई को बिहार की 5 सीटों पर होगा वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर  7 मई को बिहार की 5 सीटों पर होगा वोटिंग

तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर

7 मई को बिहार की 5 सीटों पर होगा वोटिंग

पटना।बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पांच संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। मतदान 7 मई को है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है। इस चरण में राज्य में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता और 322 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 मतदाता हैं जबकि पहली बार वोट डालनेवाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 482 है। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।तीसरे चरण के मतदान में 11818 बैलेट यूनिट, 11818 कंट्रोल यूनिट और 12861 वीवीपैट इस्तेमाल होंगे। प्रति बूथ 1001 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था है। 32 बूथों का प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। 45 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। कुल 5039 बूथों से लाइव बेवकास्टिंग होगी। पांचवें चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर (सु) में नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को हुई। कुल 103 प्रत्याशियों में 82 के नामांकन पत्र वैध मिले। वहीं 21 का रद्द कर दिया गया। बिहार के सीईओ कार्यालय के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में अब 12, सीतामढ़ी में 15, मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 26 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। सारण लोकसभा क्षेत्र में 15 तो हाजीपुर में 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि छह मई और मतदान 20 मई को है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें