मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर उपचुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर उपचुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की छह विधानसभाओं -सिताई, मदारीहाट, तालडांगरा, मेदिनीपुर, नैहाटी और हारोआ में बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पिछले चुनाव में इन छह सीटों में से पांच तृणमूल कांग्रेस के पास थीं, जबकि केवल मदारीहाट पर भाजपा का कब्जा था। चुनाव आयोग ने इस बार मतदान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हर बूथ और स्ट्रॉग रूम के बाहर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे तक इन सभी क्षेत्रों में औसतन 45.59 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सिताई में 45 प्रतिशत, मदारीहाट में 46.18 प्रतिशत, तालडांगरा में 48 प्रतिशत, मेदिनीपुर में 46.24 प्रतिशत, नैहाटी में 39.75 प्रतिशत और हारोआ में 47.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न स्थानों से छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार तैनात हैं, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इन सीटों पर मतदान की गिनती 23 नवंबर को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें