मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी, तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है।

तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को 5,032 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा से 1,162 वोटों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार सिन्हा को अब तक 3,870 वोट मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम 233 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चुनाव में भाजपा, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जा रही है।

प्रत्येक राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। मतगणना केंद्र एएन कॉलेज और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। केवल अधिकृत अधिकारियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को ही निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उधर, भाजपा ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित जीत के मद्देनजर जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, जीत की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं, सभी दलों की नजर अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें