मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा 25 मार्च से, शिकागो से आगाज, हनुमान जयंती पर होगा समापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन । विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के नेतृत्व में

शिकागो से 25 मार्च को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 60 दिन

में 8,000 से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों

तक जाएगी। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन

के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां

होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा

पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कनाडा में

रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा ने किया

है। हिंदू मंदिर सशक्तिकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह का कहना है कि इसका

प्रमुख उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के बारे में जागरूक और शिक्षित करते

हुए सशक्त बनाना है। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के महासचिव मित्तल ने

बताया कि यात्रा का समापन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें