मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

विशाखापत्तनम वनडे: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विशाखापत्तनम वनडे: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

विशाखापत्तनम। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में महज 270 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम को पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा।

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। बावुमा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से क्विंटन डी कॉक ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए टीम को 168 रन तक पहुंचाया। ब्रीत्जके ने साउथ अफ्रीका के खाते में 24 रन का योगदान दिया। उनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन जुटाए।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट निकाले। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 25.5 ओवरों मे पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े। रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों में 116 रन की अटूट साझेदारी हुई।

यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 121 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 116 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 65 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से एकमात्र सफलता केशव महाराज के हाथ लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें