मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

तीसरे चरण के प्रचार से पूर्व आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तीसरे चरण के प्रचार से पूर्व आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे नीतीश

तीसरे चरण के प्रचार से पूर्व आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे नीतीश

पटनाः तीसरे चरण के चुनाव प्रचार पर निकलने के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुनः उन लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड व पंचायत से जुड़े पार्टी के पदाधिकारियों व सक्रिय नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। जदयू प्रदेश कायर्यालय में शाम पांच बजे से का बैठक होगी। इसके पूर्व दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए निकलने के पूर्व भी मुख्यमंत्री ने संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जदयू पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी।

तीसरे चरण में सात मई को जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें तीन सीट झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा पर जदयू के प्रत्याशी हैं। तीनों सीटें जदयू की सीटिंग है। वहीं दो सीट में खगड़िया से लोजपा (रामविलास) तथा अररिया में भाजपा के प्रत्याशी है।मुख्यमंत्री अपनी वर्चुअल मीटिंग में अपने पदाधिकारियों को यह बताएंगे कि उनकी सरकार ने विगत 18 वर्षों में किस तरह से काम किया। सरकार के काम को ही आधार बनाकर लोग वोटरों के पास जा रहे। मुख्यमंत्री को वर्चुअल मीटिंग में झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा के जदयू जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मुंगेर के जदयू पदाधिकारियों को भी इस वर्चुअल मीटिंग में जोड़ सकते हैं। चौथे चरण में जिन पांच क्रमश दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर में मतदान होना है उनमें केवल मुंगेर में ही जदयू के प्रत्याशी हैं। दरभंगा में भाजपा, उजियारपुर में भाजपा, समस्तीपुर में लोजपा (रामविलास) व बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।पहले जिलाध्यक्षों व प्रखंड अध्यक्षी से उनकी बात सुनेंगे मुख्यमंत्री की वर्चुअल मीटिंग दोनों तरफ के संवाद के तहत होगी। पहले चरण में मुख्यमंत्री संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जदयू जिलाध्यक्ष व अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बात सुनेंगे। उनसे संवाद भी होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें