इंडी अलायंस की वर्चुअल बैठक आज

-खड़गे गठबंधन के अध्यक्ष व नीतीश कुमार बन सकते हैं संयोजक
-सीटों को लेकर भी होगी सभी दलों के बीच चर्चा, गठबंधन के सभी नेता होंगे शामिल
पटना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गैर भाजपा दलों के इंडिया गठबंधन की शनिवार को बैठक होगी। इंडी गठबंधन की अहम बैठक 13जनवरी को आयोजित की जाएगी। आज सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी, वर्चुअल तरीके से हो रही इस बैठक में गठबंधन के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक की तारिख तय होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनने की चर्चा तेज हो गई है। यह बात सामने आई कि इंडी गठबंधन में शामिल कई दल नीतीश को संयोजक बनाने पर तैयार है और इंडी गठबंधन की होने वाली वर्चुअल बैठक में संयोजक के तौर पर उनके नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। वैसे इसका औपचारिक ऐलान 15 जनवरी के बाद सामूहिक रूप से किया जायेगा।पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरे के जरिये जुड़ेंगे। वहीं नयी दिल्ली से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुंबई से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी। पटना से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भी वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा घटक दलों के और भी शीर्ष नेता वर्चुअल बैठक में हैं।सूत्रों के मुताबिक इंडिया की इस बैठक में घटक दलों के बीच सीटों के बटवारे को लेकर सहमति बनायी जा सकती है। सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सबकुछ जल्द हो जायेगा। आज तेजस्वी यादव ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीटों को लेकर गठबंधन के अंदर कोई दिक्कत नहीं है सबकुछ समय से हो जायेगा।बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए 26 से अधिक दलों को मिलाकर बनाए गए इंडी गठबंधन में संयोजक पद को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया था। ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया था, हालांकि संयोजक को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई थी।इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की कल होने वाली वर्चुअल बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नीतीश को संयोजक बनाए जाने पर इंडिया में शामिल ज्यादतर दल सहमत है।





