मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से नाम लिया वापस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 जनवरी । भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने व्यक्तिगत

कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की आगामी टेस्ट

श्रृंखला के पहले दो मैचों से नाम वापस ले लिया है। पुरुष चयन समिति जल्द

ही प्रतिस्थापन की घोषणा करेगी।

बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति

में कहा,''विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात

की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी

सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियों के कारण

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से हटने का फैसला किया है।

बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और बोर्ड और टीम प्रबंधन ने स्टार

बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है और टीम के बाकी सदस्यों की टेस्ट श्रृंखला

में सराहनीय प्रदर्शन करने की क्षमताओं पर भरोसा है।''

बीसीसीआई ने

आगे कहा, ''मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान विराट कोहली

की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों की प्रकृति पर

अटकलें लगाने से बचें।''

कोहली, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 42.36

की औसत से 1991 टेस्ट रन बनाए हैं, ने सफेद गेंद के खेल से चूकने के बाद

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला खेली। वह हाल ही में अफगानिस्तान के

खिलाफ पहला टी20 मैच भी नहीं खेल पाए थे लेकिन बाकी दो मैचों में खेले थे।

पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में शुरू होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें