मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से  लिया संन्यास

कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'टेस्‍ट क्रिकेट में बैगी ब्‍ल्‍यू पहली बार पहने 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से मैंने कभी ऐसी यात्रा की कल्‍पना नहीं की थी कि यह प्रारूप मुझे कहां ले जाएगा। इसने मेरा परीक्षण किया, आकार दिया और मुझे सबक सिखाए, जिसे मैं जिंदगीभर लेकर चलूंगा।'

उन्‍होंने आगे लिखा, 'सफेद कपड़ो में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है। शांत वातावरण, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है।'

कोहली ने लिखा, 'मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्‍यादा दिया है। मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं - खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें