मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली के पास 2018 वाला करिश्मा दोहराकर इतिहास रचने का मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विराट कोहली के पास 2018 वाला करिश्मा दोहराकर इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। सीरीज के पहले दो मैचों में कोहली ने बैक-टू-बैक शतक लगाया है। तीसरा वनडे शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाना है। अगर तीसरे वनडे में भी विराट कोहली शतक लगाते हैं, तो सात साल पहले किए गए अपने करिश्माई प्रदर्शन को दोहराएंगे और इतिहास रचेंगे।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट के महानतम माने जाते हैं।

2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लगातार तीन मैचों में उन्होंने शतक लगाया था। अगर शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में भी वह शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो यह दूसरा मौका होगा जब लगातार तीन मैचों में उनके बल्ले से तीन शतक निकलेंगे। अगर विराट ऐसा करने में कामयाब रहते हैं, तो वे भारत के पहले बल्लेबाज बनेंगे जिनके नाम दो बार लगातार तीन-तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड होगा।

विराट कोहली का विशाखापत्तनम में शानदार रिकॉर्ड है। वह इस वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और एक शतकीय पारी उनके बल्ले से आ सकती है।

वनडे में विराट के अलावा रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, हर्शल गिब्स, जॉनी बेयरस्टो, और रॉस टेलर भी लगातार तीन वनडे शतक लगा चुके हैं।

पाकिस्तान के जहीर अब्बास, सईद अनवर, और बाबर आजम वनडे में लगातार तीन शतक लगाने की उपलब्धि दो बार हासिल कर चुके हैं। फखर जमान ने ऐसा एक बार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें