मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

विराट कोहली ने की टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली, । टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के दूसरी बार विश्वविजेता

बनने की खुशी के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आंखें नम कर देने

वाली भी एक खबर है। टी20 विश्वकप 2024 के फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच

बनने के साथ ही विरोट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

विराट

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 76 रनों की पारी खेलने के लिए

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह मेरा आखिरी

टी20 वर्ल्ड कप था और हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि

आप रन नहीं बना पा रहे, तो कई चीजें घटित होती हैं। ईश्वर महान है, और जिस

दिन टीम के लिए महत्वपूर्ण दिन था उस दिन मैंने टीम के लिए काम को पूरा

किया।"

कोहली ने आगे कहा कि "अभी नहीं तो कभी नहीं, भारत के लिए यह

मेरा आखिरी टी20 मैच था। मैंने इसका भरपूर फायदा उठाना चाहा और सफल भी

रहा। कप उठाना चाहता था, स्थिति को मजबूर करने के बजाय उसका सम्मान करना

चाहता था। यह एक खुला रहस्य था, अब अगली पीढ़ी के कार्यभार संभालने का समय आ

गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और ध्वज को ऊंचा

लहराएंगे।"

बतादें कि वेस्टइंडीज के बारबाडोस में आज खेले गए 2024

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन

से हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। जहां मैन ऑफ द मैच कोहली को

चुना गया, वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम

रहा। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम भी बनी है, जो विश्वकप के एक संस्करण में एक

भी मैच नहीं हारी। टी20 विश्वकप 2024 के पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया

अपराजेय रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें