मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल की तस्वीर हुई वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल की तस्वीर हुई वायरल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल की तस्वीर हुई वायरल, जेएमएम ने बाबूलाल मरांडी पर कसा तंज , भाजपा ने कहा- चैंबर से पूछा जाएगा कि आखिर वैसे व्यक्ति को क्यों आमंत्रित किया गया

रांची: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित सार्थक संवाद कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के खिलाफ जब बोल रहीं थी ठीक उसी वक्त एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसने उनके झारखंड दौरे के मकसद पर ही पानी फेर दिया। दरअसल लैंड स्कैम के आरोपी और जमानत पर रिहा कारोबारी विष्णु अग्रवाल एक तस्वीर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं तस्वीर में उनके साथ झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी दिख रहे हैं। एक्स पर जारी इस तस्वीर पर झामुमो ने तंज कसते हुए लिखा है हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या? झारखंड की जनता सब विष्णु-बाबू लीला देख रही है और समझ रही है। विष्णु-बाबू लीला का मतलब है विष्णु अग्रवाल और बाबूलाल मरांडी का कनेक्शन। वहीं एक ने तस्वीर के साथ लिखा है- मोदी जी के टेम्पो में सवार होने के लिए जाते यात्री। इधर झामुमो की ओर से इस तस्वीर पर लगातार कमंेट्स जारी है।

इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़ा है। उस कार्यक्रम से भाजपा का कोई लेना देना नही है। बाबुलाल मरांडी आमंत्रित अतिथि थे। विष्णु अग्रवाल एक कारोबारी हैं। संभव है कि उन्हें चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से ही आमंत्रित किया गया हो। इसपर जो राजनीति हो रही है उस पर चैंबर ऑफ कॉमर्स से पूछा जाएगा कि आखिर वैसे व्यक्ति को क्यों आमंत्रित किया गया। इस तस्वीर से न विष्णु अग्रवाल बचने वाले हैं न कोई घोटालेबाज ।

आपको बता दें कि विष्णु अग्रवाल एक कारोबारी हैं और झारखंड चेंबर से जुड़े होने की बात कही जा रही है। यह वही विष्णु अग्रवाल हैं जिन्हें ईडी ने रांची के चेशायर होम रोड और सिरमटोली में सेना की जमीन को फर्जी कागजात के बल पर खरीदने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। कई माह जेले में रहने के बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। विष्णु अग्रवाल रांची में बने न्यूक्लियस मॉल के मालिक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें