मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी' पर सवार हुए गुलाब यादव,झंझारपुर से लड़ेंगे चुनाव -वीआईपी प्रत्याशी सुमन महासेठ नामांकन के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाथी' पर सवार हुए गुलाब यादव,झंझारपुर से लड़ेंगे चुनाव  -वीआईपी प्रत्याशी सुमन महासेठ नामांकन के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

हाथी' पर सवार हुए गुलाब यादव,झंझारपुर से लड़ेंगे चुनाव

-वीआईपी प्रत्याशी सुमन महासेठ नामांकन के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

पटना/झंझारपुर।झंझारपुर लोकसभा सीट पर सियासी जंग दिलचस्प हो गई है। यहां अब तक एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला था, लेकिन अब पूर्व विधायक गुलाब यादव ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। गुलाब यादव को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है।

बता दें कि पहले चर्चा थी कि महागठबंधन से गुलाब यादव को टिकट दिया जाएगा। खबर भी ऐसी आई है कि सिंबल दे दिया गया है। वहीं, बाद में झंझारपुर से महागठबंधन ने सुमन कुमार महासेठ को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद गुलाब यादव ने बगावत कर दी।

गुलाब यादव ने कहा था महागठबंधन की ओर से उन्हें टिकट दे दिया गया था, लेकिन यह कहकर टिकट वापस ले लिया कि झंझारपुर से अति-पिछड़ा को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने टिकट वापस भी कर दिया, लेकिन महागठबंधन ने उनके साथ धोखा किया।गुलाब यादव ने कहा कि महागठबंधन ने बाहरी व्यक्ति को झंझारपुर का टिकट देकर झंझारपुर के अति-पिछड़ा के साथ विश्वासघात किया, इसलिए अब वह चुनाव लड़ेंगे।महागठबंधन से वीआईपी के प्रत्याशी सुमन महासेठ नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और साथ में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सभा करेंगे। वहीं, महागठबंधन और एनडीए प्रत्याशी का मुकाबला पूर्व विधायक गुलाब यादव हाथी पर सवार होकर करेंगे। वे बसपा के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे।गुलाब यादव पहले महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर प्रचार कर रहे थे। मगर वीआईपी ने आधिकारिक तौर पर सुमन महासेठ को प्रत्याशी घोषित किया। गुलाब यादव महागठबंधन पर धोखा देने का आरोप लगा चुके हैं। 2019 में वे राजद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुलाब यादव बीएसपी के सहारे महागठबंधन और एनडीए को कितनी टक्कर दे पाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें