मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, युवक को बोलेरो कैंपर से कुचला, हत्या का केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, युवक को बोलेरो कैंपर से कुचला, हत्या का केस दर्ज

कोरबा।कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बोलेरो कैंपर से कथित रूप से कुचलने की घटना में उज्जवल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल सिंह के बीच विवाद हो गया। उस समय मौजूद साथियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, जिसके बाद सभी लोग रिजॉर्ट से बाहर निकल गए।बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान तुषार ढांडा ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार से उज्जवल सिंह की ओर बढ़ा दी। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।घायल उज्जवल सिंह को तत्काल शिवाय हॉस्पिटल, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद में वाहन से कुचलने की बात सामने आई है। आरोपित तुषार ढांडा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें