मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा से विनोद सिंह होंगे इंडिया एलांयस के उम्मीदवार,अन्नपूर्णा देवी से होगा मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडरमा से विनोद सिंह होंगे इंडिया एलांयस के उम्मीदवार,अन्नपूर्णा देवी से होगा मुकाबला

कोडरमा से विनोद सिंह होंगे इंडिया एलांयस के उम्मीदवार,अन्नपूर्णा देवी से होगा मुकाबला

रांची: भाकपा माले के विनोद सिंह कोडरमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत पार्टी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बताया कि विनोद सिंह के नाम पर इंडिया अलायंस ने मुहर लगा दी है। मालुम हो की विनोद सिंह फिलहाल बगोदर से भाकपा माले से विधायक हैं। कोडरमा लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी और वर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी से होगा।

घोषणा पत्र भी हुआ जारी

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाकपा माले ने घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए मनोज भक्त ने कहा कि पिछले कई दशकों से कोडरमा में मजदूरों, दलितों और पिछड़ों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी एक दशक से अधिक समय से कोडरमा लोकसभा का नेतृत्व कर रही है, लेकिन वहां के कार्यकर्ता आज भी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके उम्मीदवार जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे तो वे निश्चित रूप से कोडरमा के मजदूरों और मूल निवासियों की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे। भाकपा(माले) कोडरमा क्षेत्र के हर समाज और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को उठाने का प्रयास करती रहेगी। मनोज भक्त ने कहा कि कोडरमा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कॉलेजों और स्कूलों में मुफ्त इंटरनेट सेवा की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्र के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों तक शिक्षा की रोशनी फैलाना है। भाकपा माले के प्रत्याशी ये संकल्प लेकर लोगों के बीच पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें