मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

विनेश फोगाट की भारत वापसी, दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रोने लगीं पहलवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विनेश फोगाट की भारत वापसी, दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रोने लगीं पहलवान

नई दिल्ली,। चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां उन्हें 50 किग्रा फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही भारतीय पहलवान रोने लगीं।लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, जो पेरिस में भारतीय दल के प्रमुख डी मिशन थे, ने पेरिस हवाई अड्डे पर फोगट के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें चैंपियन कहा। ये दोनों दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट में थे।नारंग ने एक्स पर पोस्ट किया,“वह खेल गांव में पहले दिन एक चैंपियन के रूप में आई थी और वह हमेशा हमारी चैंपियन बनी रहेगी। कभी-कभी करोड़ों सपनों को प्रेरित करने के लिए किसी को ओलंपिक पदक की आवश्यकता नहीं होती.. विनेश फोगाट आपने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपके धैर्य को सलाम।''हरियाणा के बलाली स्थित उनके पैतृक गांव में भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें