मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु में विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK के बिना शर्त समर्थन से बढ़ी ताकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तमिलनाडु में विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK के बिना शर्त समर्थन से बढ़ी ताकत

तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने विजय को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार गठन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

वीसीके प्रमुख थोल तिरुमावलवन ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार और भाजपा विरोधी राजनीति को मजबूत करने के लिए उनकी पार्टी विजय के नेतृत्व का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में एक मजबूत और स्थिर सरकार जरूरी है।

वीसीके के समर्थन के बाद टीवीके खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का दावा है कि अब सरकार गठन के लिए जरूरी संख्या का समर्थन मिल चुका है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ अन्य छोटे दल और निर्दलीय विधायक भी विजय के समर्थन में आ सकते हैं।

इससे पहले सरकार गठन को लेकर लगातार राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई थी। विजय ने हाल ही में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद से सभी की नजर सहयोगी दलों के रुख पर टिकी हुई थी। अब वीसीके के समर्थन के बाद विजय की स्थिति पहले से काफी मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने कम समय में युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। वहीं वीसीके के समर्थन से दलित और सामाजिक न्याय की राजनीति का एक बड़ा वर्ग भी उनके साथ जुड़ता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही टीवीके विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें सरकार गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि विजय जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राज्य की राजनीति अब पूरी तरह सरकार गठन की गतिविधियों पर केंद्रित हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें