मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

विजय हजारे ट्रॉफी: हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विजय हजारे ट्रॉफी: हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया

राजकोट। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक लगाया है। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया।

हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी। उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद उनकी रन बनाने की गति अचानक बढ़ गई।

पारी के 39वें ओवर में हार्दिक तूफान लेकर आए। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक के सामने गेंदबाजी के लिए बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े आए। हार्दिक ने पार्थ के ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक ने अगली 6 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया।

हार्दिक 92 गेंद पर 11 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक की इस शतकीय पारी की बदौलत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए।

हार्दिक के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। विष्णु सोलंकी ने 26, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और अतित सेठ ने 21 रन बनाए।

विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें हार्दिक का विकेट भी शामिल रहा। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखडे ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक की एक ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से पार्थ ने 10 ओवर में 80 रन लुटाए। प्रफुल हिंगे को 1 विकेट मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें