झामुमो ने विजय हांसदा को राजमहल और जोबा मांझी को सिंहभूम से बनाया प्रत्याशी

झामुमो ने विजय हांसदा को राजमहल और जोबा मांझी को सिंहभूम से बनाया प्रत्याशी
रांची: जेएमएम ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए अपने दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर से राजमहल से अपने सीटिंग एमपी विजय हांसद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सिंहभूम सीट से मनोहरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री जोबा मांझी को मैदान में उतारा है। मालुम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग में जेएमएम के हिस्से में पांच सीटें आई हैं। इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। इन दो सीटों में दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया है। अब केवल जमशेदपुर सीट से झामुमो को प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है।





