मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

विदिशा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विदिशा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत

विदिशा,। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 52 जिला

मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। अभी तक इंदौर और

विदिशा लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम आ चुके हैं। जिनमें से इंदौर से भाजपा

प्रत्याशी शंकर ललवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के

उम्मीदवार संजय को 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से पराजित कर दिया है, जबकि

विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के उम्मीदवार

भानुप्रताप शर्मा को 8 लाख से ज्यादा वोट प्राप्त कर पराजित कर दिया है।

इसी तरह रुझानों में भोपाल, गुना, टीकमगढ़, दमोह, मंदसौर और खजुराहो समेत 29 सीटों पर भाजपा सभी बढ़त बनाए हुए है।

आपको

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान इस सीट से 5 बार सांसद पहले भी रह चुके हैं।

यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। विदिशा संसदीय क्षेत्र

की खासियत है कि यहां से जिसे भी भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाता है वह

आसानी से जीत जाता है। देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कभी यहां से

सांसद रही थीं। 1991 में भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी

वाजपेयी भी यहां से चुनाव लड़े और जीते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें