मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद

पलामू। विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एके-47 रायफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है। तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं। उनकी मंशा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना है। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और संवेदकों से लेवी वसूलने व संगठन विस्तार की योजना है।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक ऑपरेशन प्लान तैयार कर पांकी और मनातू थानों की टीम को अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने कारीमाटी जंगल को चारों ओर से घेरकर सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सखुआ पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति आपस में बात करते हुए पाए गए। जैसे ही पुलिस टीम उन तक पहुंची, वे भागने लगे लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान श्रवण उरांव उर्फ हेमन्त उर्फ अभय कुमार (26) निवासी ग्राम-आमडीह, थाना-रोहतास, बिहार, वर्तमान में कठौतिया चतरा के सदर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में रहता है। प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू (24) निवासी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम-मासियातु ढिपका टोली एवं संतू कुमार उर्फ शैलेन्द्र निवासी ग्राम-बलही, थाना-कुन्दा, जिला-चतरा के रूप में हुई है। इन सभी ने स्वीकार किया कि वे टीएसपीसी संगठन के आक्रमण गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।एसपी ने बताया कि चतरा जिले में पोस्ता की फसल नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार संतू शामिल था। वह डकैती कांड का भी आरोपित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेम गंझू पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। हेरहंज में दो, बालूमाथ में तीन और लातेहार में एक मामला है। संतू के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। छतरपुर, कुंदा, लावालौंग, वशिष्ट नगर एवं चतरा थाना में एक एक मामले दर्ज हैं। हेमंत पर मनिका और हेरहंज थाना में एक एक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें