मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बीजापुर : स्कूल भवन के घटिया निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने जांच की कही बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीजापुर : स्कूल भवन के घटिया निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने जांच की कही बात

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है।इस स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें भवन का कालम जमीन के नीचे डाला ही नहीं गया है। इसमें दिखाया जा रहा है कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। इस घटना ने निर्माण कार्य में संभावित भ्रष्टाचार और लापरवाही की आशंका है।इस मामले में भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सार्वे ने कहा कि इस वीडियो की जांच करवा लेता हूं, यह प्राथमिक शाला भवन है, या कोई दूसरा भवन है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद सरकार और प्रशासन शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। लेकिन इस तरह के आरोप इन प्रयासों पर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर मिलकर घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें