मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

नशे में धुत दो अर्धनग्न युवकों का पीआरवी के बोनट पर सवार होने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशे में धुत दो अर्धनग्न युवकों का पीआरवी के बोनट पर सवार होने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

नशे में धुत दो अर्धनग्न युवकों का पीआरवी के बोनट पर सवार होने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, 23 मार्च । मुरादाबाद में दो शराबी युवकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया। नशे में धुत दो अर्धनग्न बेखौफ युवक शहर के बीचोंबीच पीआरवी के बोनट पर सवार हो गए थे। पीआरवी पर सवार नशेड़ियों की वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गई थी। जिसके बाद खाकी एक्शन में आई और आरोपितों के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पता चला यह घटना बीते माह फरवरी में हुई थी।

पुलिस की किरकिरी कराने वाली वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महानगर में गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक चौराहे की बताई जा रही है। मुरादाबाद में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक बीती 10 फरवरी को मोबाइल फोन से बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में पीआरवी 0261 के बोनट पर दो युवक सवार हैं। छानबीन में पता चला कि उस दिन पीआरवी पर मुख्य आरक्षी मदन पाल सिंह व आरक्षी प्रवीण कुमार की तैनाती थी। दोनों पुलिस कर्मी डबल फाटक चौराहे के पास वाहन लेकर खड़े थे। तभी नशे में धुत सलमान उर्फ नन्हे व मेहराज पुत्र सब्बन खां निवासी ईदगाह गलशहीद पुलिस के चलते वाहन के बोनट पर सवार हो गए थे। इस दौरान दोनों ही आरोपितों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज भी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें