मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मॉन्ट्रियल। कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको कैनेडियन ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। 18 साल की म्बोको ने नौवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 1-6, 7-5, 7-6(4) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

म्बोको ने फाइनल में पहुंचने के साथ-साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह ओपन एरा में एक ही डब्ल्यूटीए इवेंट में तीन पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियनों (रयबाकिना, कोको गॉफ, और सोफिया केनिन) को हराने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी बन गई हैं।

विक्टोरिया म्बोको इस प्रतिष्ठित इवेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली चौथी कनाडाई खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले फेय अर्बन (1968 और 1969), विकी बर्नर (1969) और बियांका एंड्रीस्कू (2019) ने फाइनल में जगह बनाई थी। साथ ही म्बोको फाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

म्बोको की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी। ऐसे में वाइल्डकार्ड खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में एंट्री करने और ओपन ऐरा फाइनल में जगह बनाने वाली वह तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले वाइल्डकार्ड खिलाड़ी के रूप में मोनिका सेलेस (1995) और सिमोना हालेप (2015) ने फाइनल में जगह बनाई थी।

जीत से बेहद उत्साहित विक्टोरिया म्बोको ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "टाईब्रेकर में हर पाइंट मायने रखता है। मुझे इसका ध्यान था। मैं कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा गेंदें डालना चाहती थी और जितना हो सके उतनी ताकत लगाना चाहती थी। मैच के दौरान बहुत तनावपूर्ण पल भी होते हैं, ऐसे में मैं खुद को शांत रखने की कोशिश भी कर रही थी और हमेशा आगे के पाइंट पर ध्यान केंद्रित कर रही थी।"

फाइनल में, म्बोको का मुकाबला चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता जापान की नाओमी ओसाका से होगा। ओसाका ने 2022 के बाद से अपने पहले डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय फाइनल में जगह बनाई है। ओसाका ने नाइटकैप में 16वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। म्बोको और ओसाका के बीच बेहद रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है, जो गुरुवार को खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें