मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, एम्स के तृतीय दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, एम्स के तृतीय दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल रमेन डेका, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक एम्स परिसर में निर्धारित है।

समारोह के उपरांत उपराष्ट्रपति एम्स से रवाना होकर लगभग 1:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें