मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्लामिक गणराज्य ईरान रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्लामिक गणराज्य ईरान रवाना

नई

दिल्ली,। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईरान के राष्ट्रपति डॉ.

सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आधिकारिक समारोह

में हिस्सा लेने के लिए आज नई दिल्ली से इस्लामिक गणराज्य ईरान के लिए

रवाना हो गए। रईसी को गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इससे

पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में ईरानी दूतावास का

दौरा किया। उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी और

विदेशमंत्री अमीरबदोल्लाहियान की मौत पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त

की। जयशंकर ने कहा, भारत इस कठिन समय में ईरान के लोगों के साथ एकजुटता से

खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे

में दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार

से शुरू हो गए हैं। ईरान के उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि

रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक होंगे। 28

जून को नए राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें