मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की, कहा- जल्द घोषित होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की, कहा- जल्द घोषित होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा आवश्यक तैयारियों के पूरा होने के बाद की जाएगी।

आयोग ने बुधवार को बताया कि गृह मंत्रालय की 22 जुलाई की अधिसूचना में जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे की जानकारी दी गयी है। आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित करने के लिए अधिकृत है। यह चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बने नियमों के अनुसार संपन्न होते हैं।

आयोग ने अपनी तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी है। इसमें निर्वाचक मंडल की तैयारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति तथा पूर्व उपराष्ट्रपति चुनावों से संबंधित पृष्ठभूमि सामग्री का संकलन और वितरण शामिल है।

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें