मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने 26 को होने वाले चुनाव पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश -जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम, चुनाव अभियान समिति की बैठक में लिया हिस्सा -दूसरे चरण में पांच सीटों पर जदयू की साख दांव पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश ने 26 को होने वाले चुनाव पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश -जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम, चुनाव अभियान समिति की बैठक में लिया हिस्सा -दूसरे चरण में पांच सीटों पर जदयू की साख दांव पर

सीएम नीतीश ने 26 को होने वाले चुनाव पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश

-जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम, चुनाव अभियान समिति की बैठक में लिया हिस्सा

-दूसरे चरण में पांच सीटों पर जदयू की साख दांव पर

पटना। बुधवार की शाम दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया। इसी बीच अचानक सीएम नीतीश कुमार अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार के पहुंचते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद महिला कार्यकतार्ओं ने सीएम नीतीश से शिकायत की है। महिला कार्यकतार्ओं ने चुनाव प्रचार करने के लिए जाने की इजाजत नहीं मिलने को लेकर शिकायत की। महिला कार्यकतार्ओं का कहना है कि हम लोगों को चुनाव प्रचार में क्यों नहीं जाने दिया जाता है। वहीं महिला की शिकायत सुनते ही सीएम नीतीश ने कहा कि अरे देखिए ये क्या कह रही हैं, काहे नहीं भेज रहे हैं इनको चुनाव प्रचार के लिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी की। बैठक में क्या कुछ बातें हुईं, इसके बारे में विजय कुमार चौधरी ने पूरी बात बताई। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि चुनावी सभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति की बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देश दिया है कि 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव पर पैनी नजर रखें। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में साफ निर्देश दिया है कि सभी चीजों पर गंभीरता से नजर रखी जाए। इस बार दूसरे चरण में पांच सीटों पर जदयू चुनाव लड़ रही है। इसको लेकर विजय कुमार चौधरी ने दावा किया कि हम लोग पांचों सीट जीतेंगे। पिछली बार के मुकाबले इस बार भारी अंतर से जीतेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि 26 अप्रैल को चुनावी सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के विधायक संजय गांधी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नीरज कुमार समेत कई अन्य नेता भी शामिल थे। बता दें कि दूसरे चरण में बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट पर चुनाव होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें