मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

वीर बाल दिवस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने साहिबजादों के बलिदान को किया याद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
वीर बाल दिवस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने साहिबजादों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली। वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर पूरे देश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस पावन दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म व देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, वैसा उदाहरण इतिहास में विरल है। माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी के संस्कारों ने साहिबजादों में मानवता की रक्षा के जो बीज बोए, उसे क्रूर आततायियों की अमानवीय यातनाएँ भी डिगा न सकीं।"

उन्होंने आगे लिखा, "चारों साहिबजादों की बलिदानगाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसलिए मोदी जी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की। 'वीर बाल दिवस' पर गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और वीर साहिबजादों की शहादत का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में दुश्मन का सामना किया। आज वीर बाल दिवस पर उनकी वीरता और बलिदान को नमन।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

साहिबजादों का पावन बलिदान अनंतकाल तक मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।"

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, "गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस 'वीर बाल दिवस' (साहिबजादा दिवस) पर उन्हें कोटिशः नमन। चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस 'वीर बाल दिवस' (साहिबजादा दिवस) पर उन्हें शत-शत नमन। अदम्य साहस और वीरता की यह अमर गाथा युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ जीवन हेतु सभी का पथ आलोकित करती रहेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने कम उम्र में ही मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु अद्वितीय साहस का परिचय दिया। उनकी शौर्यगाथा हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे स्मरण करते हुए हर साल 'वीर बाल दिवस' मनाया जाता है। साहिबजादों, माता गुजरी और गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता व बलिदान को सादर नमन।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, "वीर बाल दिवस के अवसर पर धर्म, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिख धर्म के दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सत्य और राष्ट्ररक्षा के मार्ग पर सदैव प्रेरित करता रहेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें