मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : महानवमी पर मां सिद्धिदात्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, 'मां' के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वाराणसी में मां सिद्धिदात्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार सुबह से ही गोलघर के समीप सिद्धमाता गली स्थित मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा।

महानवमी पर माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त नारियल, गुड़हल की माला, लाल चुनरी और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री से सिद्धि, सुख, शांति और सौभाग्य की कामना की।

मंदिर के महंत प्रेम शंकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "महानवमी का दिन मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। काशी में नौ दुर्गा की अलग-अलग मूर्तियां स्थापित हैं और यह मंदिर सिद्ध माता को समर्पित है।"

श्रद्धालु रमेश चंद्र जायसवाल ने बताया, "आज के दिन मां सिद्धिदात्री देवी को पूजा जाता है और उनकी कृपा अपने भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। साथ ही माता की कृपा से जीवन में सुख-शांति भी आती है।

श्रद्धालु इंद्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मां सिद्धिदात्री के दर्शन मात्र से मन को असीम शांति मिलती है।"

वहीं, श्रद्धालु आशा ने कहा, "मैंने नौ दिन तक मां की पूजा अर्चना की है और आज कन्या-पूजन करुंगी। माता की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है। यह पर्व हम सभी के लिए बहुत खास है।"

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्ति से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान शिव को भी माता की कृपा से ही सर्व सिद्धियां प्राप्त हुई थीं।

मां सिद्धिदात्री का पूजन न केवल भौतिक सुख-समृद्धि के लिए, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें