मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने की सारंगनाथ महादेव की पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने शुक्रवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित सारंग नाथ महादेव के दर्शन पूजन कर अनुकम्पा और समृद्धि की कामना की।भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने आज यहां के सारंगनाथ महादेव मंदिर में धोती धारण कर पूजा अर्चना की और भगवान शिव को मदार की माला, दूध और जल अर्पित किया। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद गुप्ता ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की दिव्य, भव्य, अलौकिक पावन नगरी वाराणसी में आज सारंगनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सारंग नाथ महादेव की कथा यहां के लोग सुनते हैं जो श्री काशी विश्वनाथ बाबा से जुड़ी है। इससे पहले भाजपा नेता गुप्ता ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा काल भैरव मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कुछ समय बैठकर साधना भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें