मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

देश को मिलेगी जल्द शयनयान वातानुकूलित वंदे भारत ट्रेन, जानिए कब और कहां से होगी शुरुवात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश को मिलेगी जल्द शयनयान वातानुकूलित वंदे भारत ट्रेन, जानिए कब और कहां से होगी शुरुवात

रेलवे जल्द शयनयान वातानुकूलित यानी स्लीपर क्लास वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू करने जा रहा है। इस नई वंदे भारत की शुरूआत राजस्थान से होने की उम्मीद है। यानी नए साल की शुरुआत के साथ एक बार फिर देश के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इसको लेकर जोधपुर से देश की पहली वातानुकूलित वन्दे भारत रेलगाड़ी की शुरुआत होगी।

कहा जा रहा है कि यह ट्रेन काफी लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस ट्रेन का रूट दिल्ली से मुंबई के बीच होगा। इस रिपोर्ट के माध्यम से देश की पहली AC वंदे भारत ट्रेन की खूबियों के बारे में जानते हैं। से दिल्ली और मुंबई के बीच दौड़ेगी ट्रेन देश की पहली AC वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से चलेगी। यह राजस्थान के लिए बड़ी सौगात होगी। इसके तहत स्लीपर वंदे भारत फूली एयर कंडीशन ट्रेन होगी। जो जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के बीच चलेगी।

बताया जा रहा है कि देश को ऐसी तीन ट्रेन मिलने की संभावना है। यह ट्रेन 16 से 24 कोच वाली होगी। इस ट्रेन को लेकर जोधपुर से दिल्ली मुंबई और अंडरटेकर के इलेक्ट्रिक फिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। संभावना हैं कि यह ट्रेन मार्च महीने तक शुरू हो सकती है। वातानुकूलित वंदे भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से युक्त लग्जरी प्रीमियम ट्रेन होगी। इसके हर कोच में तीन टॉयलेट और एक मिनी पैंट्री होगी। मिनी पेंट्री में यात्री को कोल्ड ड्रिंक, वॉटर बॉटल, नमकीन, बिस्कुट, पैकेज्ड फूड, इंस्टेंट कॉफी जैसी चीजे ऑर्डर करने पर मिलेगी।

इसके अलावा कोच में आरामदायक सेट होगी। जिस पर यात्री सोते-सोते अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। इस ट्रेन में दरवाजे और बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां ऑटोमेटिक होगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन में करीब 823 बर्थ होगी पहले वंदे भारत AC ट्रेन में करीब 823 बर्थ होगी। इनमें 16 कोच में 11 AC- तीन टियर, चार AC दो टियर होंगे और एक फर्स्ट क्लास कोच होगी। इसके अलावा स्टाफ के लिए अलग से बर्थ रिजर्व रहेगी।

अनुमान है कि इस ट्रेन में जोधपुर से दिल्ली तक का किराया 1200 से 2000 रुपए तक हो सकता है। जोधपुर में स्टाफ को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके अलावा देश में चलने वाली सभी स्लीपर वंदे भारत के स्टाफ का भी ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर में ही होगा।

जोधपुर में नई वंदे भारत के लिए केंद्रीकृत कार्यशाला प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों का मरम्मत कार्य भी इसी कार्यशाला में होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें