मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र : ध्रुव जुरेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र : ध्रुव जुरेल

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। आरआर की शानदार जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली। आरआर के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का कहना है कि वैभव का मंत्र यह है कि उन्हें गेंदबाज से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात जो मैंने देखी है वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करते हैं। वह बहुत प्रैक्टिस करते हैं और हमेशा खुद पर भरोसा करते हैं। जब भी वह बाहर जाकर खेलते हैं, तो यही करते हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह खुद पर भरोसा करते हैं।

उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर पाऊंगा।"

जुरेल ने कहा कि वैभव गेंदबाज नहीं, बल्कि सिर्फ गेंद पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा, "हम जब एकेडमी में जाते थे, तो हमें यह सिखाया जाता था कि गेंदबाज को नहीं, बल्कि गेंद को देखो। हम हमेशा गेंदबाज को देखकर यह सोचते थे कि वह एक बड़ा नाम है। हालांकि, वैभव सिर्फ गेंद को देखते हैं। बस और कुछ नहीं। वैभव का मंत्र यह है कि उन्हें गेंदबाज से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वह आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल 2026 में वैभव अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं।

उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव इस सीजन 15 मुकाबलों में 680 रन बना चुके हैं। उन्होंने 97 रनों की अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें