मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने के बाद इन्हें दिया श्रेय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने के बाद इन्हें दिया श्रेय

हरारे। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए। सूर्यवंशी इस टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 50.33 की औसत के साथ 151 रन जड़े, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण और बैटिंग कोच हृषिकेश कानितकर को दिया है। उन्होंने कहा कि इन कोचों ने उन्हें पूरी रणनीतिक आजादी और सही मार्गदर्शन दिया।

रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में, सूर्यवंशी ने धीमी पिच पर 49 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। शानदार पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। वैभव सीरीज के पहले मैच में 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। यह इंग्लैंड में उनके खराब प्रदर्शन के बिल्कुल उलट है, जहां उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए थे।

सूर्यवंशी ने सोमवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "सीनियर भारतीय टीम के लिए खेलना, 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

मैं बहुत खुश हूं और उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का आभारी हूं।

सूर्यवंशी ने कहा, "मैच से पहले हमारे हेड कोच वीवीएस सर और हृषिकेश सर ने मुझसे बात की। उन्होंने मुझसे इस बारे में काफी चर्चा की है कि उस समय मैं कैसा महसूस कर रहा था।

सीरीज शुरू होने से पहले मैं कैसा महसूस कर रहा था और मेरी सोच क्या थी। उन्होंने मुझे पूरी आजादी दी और कहा कि बस खेलो और किसी चीज के बारे में मत सोचो।"

सूर्यवंशी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के साथ अपनी जुड़ाव का भी जिक्र किया। ये दोनों ही खिलाड़ी बिहार से हैं।

वैभव ने कहा कि इससे राष्ट्रीय टीम में उनका तालमेल आसानी से बन गया। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं अकेला हूं या सीनियर टीम में हूं। ऐसा लगता है जैसे मैं हर जगह सभी मैच खेलता हूं। ईशान भैया भी बिहार से हैं, इसलिए हमारी सोच और तालमेल अच्छी तरह से मिलती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें