मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर रखा गया समान नागरिक संहिता विधेयक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर रखा गया समान नागरिक संहिता विधेयक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर आज (मंगलवार) आज समान नागरिक संहिता विधेयक को रखा गया। इसके बाद सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण विधेयक- 2023 के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी प्रवर समिति की रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा गया। इस दौरान भारत माता और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए।मंगलवार को सत्र शुरू होते ही सत्त पक्ष के सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके जवाब में विपक्षी सदस्यों ने बाबा साहब अमर के नारे लगाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास से संविधान की मूल प्रति और समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट की प्रति के साथ विधानसभा पहुंचे।सत्र के दौरान विपक्ष ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि नजीर का जिक्र किया जा रहा है। संख्या बल के आधार पर सरकार मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश जल रहा है। उस पर चर्चा को सरकार तैयार नहीं है। जनहित से जुड़े विषयों को प्रश्नकाल में लाया जा सकता है। नियमों और परंपराओ को ताक पे रखकर सत्र का संचालन किया जा रहा है। समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा का समय मिलना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र का संचालन नियमों के तहत किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें