मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की पवित्र भूमि : सीएम पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की पवित्र भूमि : सीएम पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के सूर्यजाला भुजियाघाट में गुरुवार को काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। यहां सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की पवित्र भूमि है।

पूरे देश से लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए उत्तराखंड आएं, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि भुजियाघाट में आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, जिसे विश्वस्तरीय स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य स्थापना दिवस पर यह संकल्प दोहराया गया है कि उत्तराखंड हेल्थ, वेल्थ और अध्यात्म के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने पर सरकार काम कर रही है, ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

इससे पहले, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 70 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्‍होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट के माध्‍यम से दी।

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, "हमारी सरकार किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड ने पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 70 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के फलस्वरूप उत्तराखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान प्राप्त हुआ है।"

सीएम धामी ने एक अन्‍य पोस्‍ट में लिखा, "स्थापना की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड को 8,140 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश तीव्र गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ये परियोजनाएं उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें