मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश : सांसद पंकज चौधरी ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश : सांसद पंकज चौधरी ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है।

पंकज चौधरी कुर्मी (पिछड़ा) वर्ग से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं, पर पंकज पर दांव लगाकर पार्टी ने पीडीए की काट करने का प्रयास किया है।

ज्ञात हो कि 12 दिसंबर को बीएल संतोष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक बैठक की थी।

उसमें उन्होंने सभी सहमति ले ली थी। केंद्रीय नेतृत्व का फरमान सुना दिया था।

शनिवार का दिन नामांकन के लिए पहले ही तय कर दिया गया था। सुबह से पार्टी कार्यालय में हलचल मची थी। दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पंकज ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और विनोद तावड़े पहले से मौजूद थे।

इस दौरान संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूरी निगरानी कर रहे थे। वह चुनाव की तैयारी को लेकर सुबह से निर्देश दे रहे थे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने पंकज चौधरी को पार्टी ने प्रदेश का नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति बनाई है। जातीय समीकरण साधने के साथ संगठन को नई धार देने का प्रयास किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें