मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश: हरदोई के स्कूल में गैस लीक से बिगड़ी 15 से अधिक बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश: हरदोई के स्कूल में गैस लीक से बिगड़ी 15 से अधिक बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक 15 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला हरदोई जिले की संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल का है।

सामने आया है कि गैस लीक होने के बाद एकाएक यह स्कूल में फैल गई। गैस इतनी जहरीली थी कि 20 से ज्यादा बच्चे उसके प्रभाव में आ गए। इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

बच्चों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी, जिससे स्कूल में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। बताया जाता है कि कुछ बच्चों को खांसी और उल्टी भी होने लगी। इस स्थिति में स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को बाहर निकाला।

उनमें से 15 से अधिक बच्चों को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा गया। बच्चों के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू की।

इसी बीच, घटना के बारे में अभिभावकों को भी सूचना दी गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर अभिभावक अस्पताल के बाहर जुट गए।

हरदोई पुलिस ने घटना के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में किसी गैस रिसाव के कारण स्कूल के छात्रों के बेहोश होने के उपरांत प्रभावित छात्रों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी और एसपी की ओर से स्कूल का निरीक्षण कर चिकित्सालय पहुंचकर छात्रों से मिलकर चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए।"

जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली। लगभग 16 छात्राएं थीं, जिनकी तबीयत बिगड़ी। एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाद वे स्कूल जाएंगे और जांच पड़ताल के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें