मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा घेराव को लेकर रांची में बवाल, छात्रों और पुलिस में भिड़ंत; लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधानसभा घेराव को लेकर रांची में बवाल, छात्रों और पुलिस में भिड़ंत; लाठीचार्ज

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को विधानसभा के मुहाने तक पहुंच गया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। उग्र हुए छात्रों के एक समूह ने जहां पथराव किया, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस भिड़ंत कई छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। एक घायल पुलिसकर्मी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी और उसके सिर से खून बहने लगा।

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक समूह अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर और जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

देखते ही देखते पथराव होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

इससे पहले छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। पानी की तेज बौछार के बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे।

इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र खेतों और कच्चे रास्तों से होते हुए विधानसभा के काफी करीब पहुंच गए।

सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ छात्रों का मार्च दोपहर दो बजे आगे बढ़ते-बढ़ते विधानसभा से 200 मीटर पहले आकर थम गया।

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने छात्रों से बातचीत की। उनके समझाने के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। कुछ छात्र सड़क के किनारे भी बैठे हैं।

आंदोलनकारी छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सहित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी। इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का फैसला किया था।

फिलहाल हजारों छात्र विधानसभा से करीब 200 मीटर पहले सड़क पर बैठे हैं और नारेबाजी जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर की ओर आगे बढ़ने से रोकने की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें