सरकार की बड़ी घोषणा, यूपीआई से अब 5लाख तक का हो सकेगा भुगतान

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन भुगतान करने वालों को नए साल में बड़ा तोहफा दिया है। अब एक बार में 5 लाख रुपये का UPI पेमेंट किया जा सकेगा। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकाला है। अब अस्पताल और शिक्षण संस्थानों के पेमेंट के लिए भी 5 लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई ने 5 लाख पेमेंट लिमिट करने का प्रस्ताव रखा था। जिससे पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे पेमेंट ऐप को फायदा होगा। UPI पेमेंट में भारत सबसे आगे अगर UPI पेमेंट की बात करें, तो साल 2023 में UPI पेमेंट के मामले में भारत ने 100 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। इस पूरे साल करीब 118 बिलियन का UPI पेमेंट हुआ है। इसमें पिछले साल की तुलना में 60 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।
इसके लिए एनपीसीआई की ओर से बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पेमेंट लिमिट में हुआ इजाफा एनपीसीआई की ओर से 1 लाख से 5 लाख पेमेंट लिमिट को वेरिफाइड मर्चेट के लिए लागू किया जाएगा। मर्चेंट को बढ़ी हुई सीमा के साथ पेमेंट मोड के तौर पर UPI इनेबल करना जरूरी होगा। मौजूदा वक्त में नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से UPI पेमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये रोजाना रखा गया है। 1 लाख से 5 लाख हुई सीमा एनपीसीआई ने अस्पताल और शिक्षण संस्थानों जैसी जरूरी संस्थाओं के पेमेंट के लिए एक बार में 5 लाख रुपये के ऑनलाइन पेमेंट में छूट दी है। यह नया नियम 10 जनवरी से लागू हो जाएगा। इसके बाद सभी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट और अस्पताल के बिल को अदा करने के लिए यूजर्स एक बार में अधिकतम 5 लाख रुपये का पेमेंट कर पाएंगे।





