मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए साजिश कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए साजिश कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव

उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए साजिश कर रही भाजपा : तेजस्वी यादव

पटना। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इससे क्या, यह उनकी पार्टी का मामला है । हमें तो लगता है कि उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए भाजपा साजिश कर रही है या फिर भाजपा इस तरह की दिखावटी कार्रवाई कर रही हो।

चिराग पासवान के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान को हार की सबसे पहले मुबारकबाद। जो हमारे पास इनफॉरमेशन आ रही है, उसके हिसाब से चिराग पासवान अच्छे मार्जिन से हार रहे हैं। इसमें भाजपा के ही लोग उन्हें हरा रहे हैं और उनके साथ ऐसे लोग हैं जो उन्हें हराने के लिए लगे हुए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं लेकिन जब-जब प्रधानमंत्री बिहार की राजधानी पटना आते हैं तब-तब वह खास लोगों को रात के अंधेरे में अपने पास बुलाते हैं और अच्छे से निर्देश दिया जाता है। हम लोगों को पता है कि किन खास लोगों को बुलाया जाता है और किन खास लोगों को क्या निर्देश दिए जाते हैं। यह लोग बहुत अच्छी तरह से हार रहे हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें