मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्वकप क्रिकेट का उत्साह, सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती कर की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टी-20 विश्वकप क्रिकेट का उत्साह, सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती कर की कामना

—श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर युवाओं ने भारतीय क्रिकेट टीम का बढ़ाया मनोबलवाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में गंगा नदी की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक करने वाले नमामि गंगे के सदस्यों ने गुरूवार को टी-20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर और राष्ट्रध्वज के साथ शंखनाद कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।दरअसल, टी-20 विश्वकप क्रिकेट प्रतियाेगिता में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का मजबूत टीम इंग्लैंड के साथ आज खेला जाएगा गुरुवार काे ललिता घाट प्रात: नमामि गंगे के सदस्याें के भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा-हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे के सदस्याें ने बाबा विश्वनाथ से भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की।सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि “खास” प्रदर्शन करना होगा। भारत के 140 करोड़ लोगों की कसौटी पर मेहनत से खरा उतरना होगा । श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में विजयी होकर फाइनल में पहुंचे । प्रार्थना और उत्साहवर्धन के दौरान मनीष शर्मा, निशि गर्ग, उत्कर्ष केसरी, संजय गर्ग, अमन आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें